सुरक्षित सफर की पहल मुख्य मार्गों और स्कूलों के सामने लगाए जा रहे स्पीड ब्रेकर अब तक 23 स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, स्कूली बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा होगी मजबूत

0

सुरक्षित सफर की पहल मुख्य मार्गों और स्कूलों के सामने लगाए जा रहे स्पीड ब्रेकर
अब तक 23 स्थानों पर बने स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार पर लगेगी लगाम, स्कूली बच्चों और नागरिकों की सुरक्षा होगी मजबूत
कटनी।। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नागरिकों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी ने मुख्य मार्गों और स्कूलों के सामने स्पीड ब्रेकर लगाने का अभियान तेज कर दिया है। निगम प्रशासन द्वारा अब तक शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 23 स्पीड ब्रेकर बनाए जा चुके हैं, जबकि यह कार्य लगातार जारी है।
नगर निगम द्वारा मैहर रोड पुरैनी, ट्रांसपोर्ट नगर कुठला, कुठला थाना, इंदिरा नगर पन्ना तिराहा, कृषि उपज मंडी, नदी पार श्मशान घाट मोड़, जगन्नाथ चौक, नगर निगम कार्यालय के सामने सहित कई प्रमुख मार्गों पर स्पीड ब्रेकर स्थापित किए गए हैं। वहीं सीक्रेट हार्ट स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, सीएलपी स्कूल मार्ग और कुंदन दास स्कूल के सामने भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।
नगर निगम का कहना है कि इन स्पीड ब्रेकरों के निर्माण से तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित होगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और पैदल चलने वाले नागरिकों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से स्कूलों के सामने यह व्यवस्था बच्चों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।
निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर के संवेदनशील और दुर्घटना संभावित स्थानों का चिन्हांकन कर आगे भी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएंगे। साथ ही नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित गति से वाहन चलाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!