कुएँ में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों को वन विभाग ने सुरक्षित बचाया

0

कुएँ में गिरे जंगली सूअर के दो शावकों को वन विभाग ने सुरक्षित बचाया
कटनी।। बड़वारा वन परिक्षेत्र के ग्राम बिचपुरा में गुरुवार सुबह खेत के एक कुएँ में गिरे जंगली सूअर वाइल्ड बोअर के दो शावकों का वन विभाग ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे ग्राम बिचपुरा निवासी पुष्पराज कुशवाहा ने वन विभाग को सूचना दी कि उनके खेत स्थित कुएँ में जंगली सूअर के दो शावक गिर गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। निरीक्षण में लगभग दो से तीन माह आयु के दोनों शावक कुएँ में फँसे मिले।
वन अमले ने आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और दोनों शावकों को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पूरी रेस्क्यू कार्रवाई बिना किसी जन-धन हानि और वन्यजीव को क्षति पहुँचाए सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!