7 अगस्त को अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण अमृत हरित महाअभियान के तहत निगम का अभियान, एक पौधा–हर नागरिक का दिया संदेश

0

7 अगस्त को अमकुही फिल्टर प्लांट में होगा वृहद वृक्षारोपण
अमृत हरित महाअभियान के तहत निगम का अभियान, एक पौधा–हर नागरिक का दिया संदेश

 


कटनी।। नगर पालिक निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य अधिकाधिक पौधारोपण के माध्यम से कटनी को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल शहर के रूप में विकसित करना है।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने संयुक्त रूप से नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं।
उन्होंने शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं आम नागरिकों से ‘एक पौधा–हर नागरिक’ के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का दायित्व निभाने का आह्वान किया।
नगर निगम प्रशासन का मानना है कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य सफल हो सकता है। इसी सोच के साथ अमृत हरित महाअभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर शहर को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में अपनी भूमिका निभा सकें।
निगम प्रशासन ने सभी नागरिकों से 7 अगस्त को अमकुही फिल्टर प्लांट परिसर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार यह पहल केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पौधों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व को भी मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!