प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास गौरेला में आयोजित हुआ पालक-बालिका सम्मेलन अतिथियों के हाथों छात्राओं को स्कूल बैग एवं खेल सामग्री का वितरण

0

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास गौरेला में छात्राओं के सर्वांगीण विकास और पालकों से समन्वय के उद्देश्य से _पालक-बालिका सम्मेलन_ का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में _मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे_ एवं _नोडल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा पांडेय_ उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में _वार्ड नंबर 09 के पार्षद श्री रियाज कुरैशी_ एवं _प्रदेश अल्पसंख्यक सदस्य श्री कुलदीप सिंह धीरज_ भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

साथ ही _मंगलीबाजार गौरेला की प्राचार्य श्रीमती एल. प्रकाश, छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला_, नगर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए छात्राओं के माता-पिता भी सम्मेलन में उपस्थित थे।

 

सम्मेलन में _अधीक्षिका श्रीमती प्रीति शुक्ला_ द्वारा पालकों को छात्रावास में उपलब्ध भोजन, आवास, पेयजल, सुरक्षा, अध्ययन-अध्यापन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर भी चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में *नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे द्वारा छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, कन्या विवाह योजना एवं स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई*। उन्होंने बेटियों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

 

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत _छात्रावास की सभी छात्राओं को स्कूल बैग एवं खेल सामग्री का वितरण अतिथियों के हाथों से किया गया_। बैग और खेल सामग्री पाकर छात्राओं में खुशी की लहर देखी गई।

 

मुख्य अतिथियों ने पालकों से छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बेटियों की शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी भागीदारी बढ़ाने की अपील की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अंत में पालकों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं एवं अधीक्षिका श्रीमति प्रीति शुक्ला की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed