जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की सबसे पहली और प्राचीन मिशन स्कूल में एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
मिशन स्कूल में हमारा बचपन बीता है, शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों की स्थापना हुई है- ठाकुर रामप्रकाश
गौरेला पेंड्रा मरवाही -मिशन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाया गया। गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कद्दावर नेता, एल्डरमेन व समाजसेवी रामप्रकाश ठाकुर ने ध्वजारोहण किया।
अपने उद्बोधन में कहा कि मिशन स्कूल गौरेला में बौद्धिक शिक्षा के साथ साथ हमारे नैतिक मूल्यों की स्थापना हुई है, शहर की यह एकमात्र पुरानी शाला है जिसका स्वर्णिम इतिहास रहा है, वर्तमान में शाला की प्राचार्या हमारी छोटी बहन भावना आर्थर ने शाला को पुनः गौरवशाली बनाने के लिए लगातार कर रही परिश्रम के लिए साधुवाद है।
जीपीएम जिले के बाहर के लोग अगर शाला की शांति व्यवस्था में हस्तक्षेप करेंगे तो शहर के लोग कदापि बर्दाश्त नही करेंगे। मैं अपने एल्डरमेन फंड से शाला विकास के लिए 51 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा करता हु।
राष्ट्रीय गान जन गण मन व गीत वन्दे मातरम का गायन किया गया व शाला व नगर पालिका की तरफ से प्राप्त मिष्ठान वितरण किया गया।
शाला की प्राचार्या भावना आर्थर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की सफलता में शाला की शिक्षिका शशिबाला लाल, अनामिका मंडल, अलका कुमार, मोनिका रॉबिन्सन, निखत परवीन, रेखा प्रजापति, शिल्पा माथुर, विद्या कश्यप, प्रमोद राजपूत, गुलाम रजा, अभिजीत मुखी, सुनील श्रीवास, पूर्व छात्र शुभम नामदेव आदि ने अपना योगदान दिया।