संजय चौक में अशोक शर्मा ने किया ध्वजारोहण ब्लाक कांग्रेस कमेटी गौरेला द्वारा परंपरागत रूप मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस।

0

 

गौरेला – ब्लाक कांग्रेस कमेटी गौरेला द्वारा परंपरागत रूप से संजय चौक में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाता है।

इसी तारतम्य में देश की आजादी की 80 वां वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दे कर राष्ट्रगान गाया गया।

ध्वजारोहण कांग्रेस कमेटी गौरेला के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा के कर कमलों से किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बाला कश्यप ने की,इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे,साथ ही स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रदान की।

अपने उद्धबोधन में अशोक शर्मा ने कहा

 

15 अगस्त का यह पावन दिन हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन अनगिनत वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों और संघर्षों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।

 

इस अवसर पर हम सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद सहित देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 

15 अगस्त 1947 को भारत ने वर्षों की गुलामी के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की। स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश करते हुए हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को मजबूत बनाने के लिए एकता, भाईचारे, सद्भाव, लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों को सदैव सर्वोपरि रखें।

 

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि अपने देश, अपने प्रदेश और अपने क्षेत्र की उन्नति एवं विकास में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed