सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन
सावन में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन

कटनी।। सावन मास के पावन अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण, संगीतमय भजन एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य गुरुदेव डॉ. रजनीश शास्त्री के सानिध्य में संदीप गुप्ता (मंटू) एवं समस्त शिष्य मंडल, कटनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय भजनों के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। दोपहर 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर 1 बजे पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में शरद गुप्ता, गुल्लू खम्परिया, पार्षद रमेश सोनी, ललित जायसवाल, मधु गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, संजय, प्रीति गुप्ता, सचिन चौदहा, गिरीश पटेल, सुशांत पटेल, दीपू कचेर, आकाश गुप्ता, नरेंद्र चौदह, शिवम पहारिया, बंटी कचेर, सुरेंद्र सोनी, राजू गुप्ता, प्रदीप द्विवेदी, संजय नाकरा, नीतू गुप्ता, रश्मि बरसैया, नितिन चौदहा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजक संदीप गुप्ता (मंटू) ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आस्था, भक्ति और आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा मिलता है।