सुभाष चौक शिविर में पहुंचे निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नागरिकों को जलकर जमा करने किया प्रेरित 50 प्रतिशत मूलधन और 50 प्रतिशत ब्याज की छूट का उठाएं लाभ
सुभाष चौक शिविर में पहुंचे निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नागरिकों को जलकर जमा करने किया प्रेरित 50 प्रतिशत मूलधन और 50 प्रतिशत ब्याज की छूट का उठाएं लाभ
कटनी।। नगर पालिक निगम की परिषद द्वारा शहरहित में बकाया जलकर के निराकरण के लिए दी जा रही विशेष राहत के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से सुभाष चौक में आयोजित जलकर वसूली शिविर में निगम अध्यक्ष मनीष पाठक उपस्थित रहे। श्री पाठक ने शिविर में पहुंचकर नागरिकों से संवाद किया तथा उन्हें अपने बकाया जलकर का भुगतान कर निगम द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि परिषद के सार्थक प्रयासों के फलस्वरूप मार्च 2026 तक के बकाया जलकर पर 50 प्रतिशत मूलधन एवं 50 प्रतिशत ब्याज की छूट प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से लंबे समय से लंबित जलकर का निराकरण काफी कम राशि में किया जा सकता है। श्री पाठक ने शिविर में उपस्थित नागरिकों से कहा कि वे इस विशेष राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना बकाया जलकर जमा कर इस अवसर का लाभ लें। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपने बकाया कर एवं जलकर संबंधी मामलों के निराकरण के लिए सहज सुविधा उपलब्ध हो सके। निगम अध्यक्ष ने कहा कि जलकर केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में नागरिकों की सहभागिता भी है। नागरिकों द्वारा समय पर जलकर जमा किए जाने से नगर निगम को प्राप्त राजस्व का उपयोग जलप्रदाय व्यवस्था के रखरखाव, आवश्यक सुधार, नागरिक सुविधाओं तथा शहर के विकास कार्यों में किया जाता है। नगर निगम परिषद का उद्देश्य केवल राजस्व की वसूली करना नहीं, बल्कि नागरिकों को राहत देते हुए उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करना भी है। इसी उद्देश्य से मूलधन और ब्याज दोनों पर 50-50 प्रतिशत की विशेष छूट का प्रावधान किया गया है।
श्री पाठक ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा यह राहत नागरिकों के हित में परिषद का महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी पात्र नागरिक इस अवसर को हाथ से न जाने दें। अपने बकाया जलकर का भुगतान करें, छूट का लाभ उठाएं और शहर के विकास में अपनी जिम्मेदार सहभागिता निभाएं। उन्होंने शिविर में निगम के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी नागरिकों को योजना की जानकारी सरलता से उपलब्ध कराने तथा जलकर जमा करने आने वाले नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि नगर निगम और नागरिकों के आपसी सहयोग से ही कटनी शहर को बेहतर सुविधाओं और मजबूत विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर अपने बकाया जलकर का निराकरण करें और नगर निगम के विकास कार्यों में सहभागी बनें। इस दौरान पार्षद अवकाश जायसवाल जलप्रदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारियों सहित शहर के नागरिकों की उपस्थिति रही।