पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, तीन गिरफ्तार
कटनी। अहमद नगर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक समीर अंसारी पर चाकू से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों—महेन्द्र उर्फ लक्की चौधरी, अभिषेक चौधरी और पवन उर्फ डंका चौधरी—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महेन्द्र के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। घटना में घायल समीर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चौथा आरोपी तनवीर खान फरार है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।