विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में गूंजी छात्रों की गूंज, युवाओं ने दिखाया उत्साह 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं से किया व्यापक जनसंपर्क, बड़ी संख्या में कराया रजिस्ट्रेशन

0

विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में गूंजी छात्रों की गूंज, युवाओं ने दिखाया उत्साह
19 सितंबर को इंदौर में होने वाले कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राओं से किया व्यापक जनसंपर्क, बड़ी संख्या में कराया रजिस्ट्रेशन


कटनी/विजयराघवगढ़।। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर विजयराघवगढ़ क्षेत्र के महाविद्यालयों में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम की जानकारी दी गई और अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया गया।
जनसंपर्क के दौरान छात्र-छात्राओं ने अभियान का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन भी कराया गया। आयोजकों के अनुसार, युवाओं के बीच पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा के बढ़ते व्यापारीकरण और KG से PG तक मुफ्त शिक्षा जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने कहा कि आज का Gen-Z युवा अपने भविष्य को लेकर सजग और जागरूक है। पेपर लीक और महंगी शिक्षा जैसी समस्याएं विद्यार्थियों के सामने गंभीर चुनौती बनकर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा छात्रों की आवाज को मंच देने का आह्वान किया गया है और विजयराघवगढ़ के कॉलेजों में जिस तरह युवाओं का उत्साह देखने को मिल रहा है, वह इस बात का संकेत है कि युवा अपने अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठाने को तैयार है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल ने कहा कि छात्रों की समस्याएं केवल विद्यार्थियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के भविष्य से जुड़ी हैं। पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा के खिलाफ युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि विजयराघवगढ़ से बड़ी संख्या में युवा 19 सितंबर को इंदौर पहुंचेंगे।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि छात्रों की गूंज अब कॉलेज-कॉलेज तक पहुंच रही है। KG से PG तक मुफ्त शिक्षा, पेपर लीक पर रोक और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ छात्र अपनी आवाज बुलंद करने के लिए तैयार हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शुभम साहू, शुभम शर्मा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राजन साहू, अवध यादव, सौरभ पांडेय, अखिलेश द्विवेदी, विकास सिंह, अभिषेक दुबे, वैभव सिंह बघेल, अमन तिवारी, वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के दौरान विद्यार्थियों से 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed