उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत महा परीक्षा अभियान की तैयारी हेतु समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

 

 

*पेण्ड्रा, 15 सितंबर* उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत इस माह के 27 सितम्बर को आयोजित होने वाले महा परीक्षा अभियान की तैयारी के संबंध में आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा सभी बीईओ, बीआरसी एवं नोडल अधिकारियों के साथ ही जिले के सभी सीएसी को निर्देशित करते हुए कहा गया कि आप सभी को उल्लास महापरीक्षा के दिन सभी केन्द्रों में जितने भी असाक्षर हैं उन सभी को परीक्षा केन्द्र तक लाना है और उन्हें परीक्षा में शामिल कराना है ताकि हमारा जिला लक्ष्य को प्राप्त कर सके और हमारा जिला पूर्ण साक्षर हो सके।

आज की बैठक में तीनों विकासखंड के शिक्षा अधिकारी, सभी बीआरसी, जिले के सभी उल्लास के नोडल अधिकारी- मुकेश कोरी, संजय गुप्ता, आलोक शुक्ला, राकेश चौधरी, संजय टांडिया सहित जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

 

बैठक में महा परीक्षा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था, असाक्षरों का चिन्हांकन, प्रेरकों की भूमिका, परीक्षा सामग्री वितरण एवं जन-जागरूकता अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण करने एवं शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को हासिल करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में जिला स्तर के अधिकारियों ने कहा कि उल्लास कार्यक्रम शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, इसके माध्यम से जिले को पूर्ण साक्षर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed