विश्व रेबीज दिवस पर 42 स्वान-बिल्लियों का टीकाकरण जिला पशु चिकित्सालय में जागरूकता शिविर, पशुपालकों को बताए बचाव के उपाय

0

विश्व रेबीज दिवस पर 42 स्वान-बिल्लियों का टीकाकरण
जिला पशु चिकित्सालय में जागरूकता शिविर, पशुपालकों को बताए बचाव के उपाय
कटनी। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिला पशु चिकित्सालय के प्रांगण में बुधवार को रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पालतू स्वान एवं बिल्लियों का कुल 42 टीकाकरण किया गया। इस दौरान पशुपालकों एवं आमजन को रेबीज जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने रेबीज के संक्रमण, लक्षण, बचाव के उपाय तथा पशु के काटने की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। पशुपालकों को बताया गया कि पालतू पशुओं का समय पर रेबीज टीकाकरण कराना बीमारी से बचाव का महत्वपूर्ण उपाय है।
कार्यक्रम में उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नीता मनोचा, डॉ. सुमंत वर्मा, डॉ. नवीन लाल, डॉ. साकेत मिश्रा, डॉ. रवि कटारिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। एवीएफओ राकेश कुशवाहा एवं अतुल भुजिया, पशु परिचारक शेख हजरत मंसूरी, मैत्री गौसेवक प्रदीप यादव सहित संतलाल यादव, संकेत यादव एवं लक्ष्मण यादव ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
शिविर के दौरान ब्रिलियंट फार्मा द्वारा रेबीज वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। संस्था के प्रतिनिधि गुलाम मुस्तफा भी शिविर में उपस्थित रहे और आयोजन में सहयोग प्रदान किया। विभाग की ओर से निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराने पर ब्रिलियंट फार्मा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे अपने पालतू पशुओं का नियमित एवं समय पर रेबीज टीकाकरण कराएं। साथ ही पशु के काटने की स्थिति में लापरवाही न बरतते हुए तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने और आवश्यक उपचार कराने के प्रति भी जागरूक रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed