दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू 4 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगी श्रीमद्भागवत कथा, विभिन्न प्रसंगों का होगा वाचन

0

दुर्गा मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुरू

4 से 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगी श्रीमद्भागवत कथा, विभिन्न प्रसंगों का होगा वाचन

कटनी। दुर्गा चौक, खिरहनी स्थित दुर्गा मंदिर से रविवार को भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ यात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा के साथ ही दुबे कॉलोनी, त्रिपाठी लाइन, कटनी में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ।

आयोजन 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। कथा व्यास श्री श्री 1008 पूजनीय राजगुरु श्री बद्री प्रपन्नाचार्य जी महाराज, चित्रकूट धाम होंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से हरि इच्छा तक होगा। वहीं मूल पाठ एवं प्रवचन का समय प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।

इन प्रसंगों का होगा वाचन

कथा के प्रथम दिवस 4 अक्टूबर को परीक्षित जन्म एवं कपिल चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 5 अक्टूबर को ध्रुव चरित्र एवं प्रह्लाद चरित्र, 6 अक्टूबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 7 अक्टूबर को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजन, 8 अक्टूबर को रासलीला एवं श्री रुक्मणी विवाह तथा 9 अक्टूबर को सुदामा चरित्र का वाचन किया जाएगा। इसी दिन हवन का भी आयोजन होगा।

10 अक्टूबर को श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम होगा। इसके उपरांत वैष्णव-ब्राह्मण भोज एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक चंद्र बड़गैया एवं अनीता बड़गैया ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed