वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने ली कांग्रेसियों की बैठक

0

गौरेला सर्किट हाउस में हुई बैठक, 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम एवं मार्च में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

 

गौरेला, 27 अक्टूबर 2026। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम एवं मार्च की तैयारियों को लेकर मंगलवार को गौरेला के सर्किट हाउस में कांग्रेस की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

 

बैठक के दौरान सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया और इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

बैठक में अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में जिले से अधिकाधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के विभिन्न संगठनों के साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed