टीएस बाबा के जन्मदिन पर रक्तदान कार्यक्रम, इंटक जिलाध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ हुए शामिल

0

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 31 अक्टूबर 2026

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव (टीएस बाबा) के जन्मदिन के अवसर पर 31 अक्टूबर को जिला अस्पताल सेंटोरियम में टीएस फैंस क्लब द्वारा रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

टीएस बाबा के जन्मदिन को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाते हुए रक्तदान किया गया। इस दौरान जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने की पहल की गई। साथ ही लोगों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

 

रक्तदान महादान, जरूरतमंदों को मिलेगा जीवनदान: इदरीस अंसारी

 

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी ने कहा कि इंटक परिवार हमेशा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। रक्तदान एक महान कार्य है, क्योंकि इससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर जिन लोगों ने रक्तदान किया है, उनके योगदान से जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सकता है। रक्त प्राप्त करने वाले मरीजों और उनके परिजनों की दुआएं रक्तदाताओं को मिलेंगी। उन्होंने टीएस बाबा के जन्मदिन पर आयोजित इस जनसेवा कार्यक्रम की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

सिद्धार्थ तिवारी और उनकी टीम को दी बधाई

 

इदरीस अंसारी ने रक्तदान कार्यक्रम के आयोजक सिद्धार्थ तिवारी एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर समाजहित और जनसेवा के कार्य करना एक सकारात्मक पहल है, जिससे लोगों में सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश जाता है।

 

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति

 

कार्यक्रम में इंटक प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष इदरीस अंसारी, गुलाब, अशोक शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बलवीर कर्सयाल, पेंड्रा पार्षद शहीद राईन, मंडल अध्यक्ष अमित सोनी, आमिर अली, आबिद भाई, ओमकार पांडेय, पुष्पराज, विक्की शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

टीएस बाबा के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान, मानव सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed