##विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर कटाएघाट मोड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद## **आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से किया गया भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के दीर्घायु एवं उत्तम जीवन की कामना की**

0

विधायक संजय पाठक के जन्मदिन पर कटाएघाट मोड़ में उमड़ा जनसैलाब, विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद##

आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से किया गया भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के दीर्घायु एवं उत्तम जीवन की कामना की

कटनी।। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिवस के अवसर पर कटनी में उत्साह और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर आरके मोटर्स के संचालक गुड्डा जैन की ओर से कटाएघाट मोड़ के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के जन्मदिन की खुशियों में सहभागिता निभाई।
भंडारे के दौरान दोपहर से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। क्षेत्र के नागरिकों, राहगीरों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में सेवा, सद्भाव और सामाजिक सहभागिता का वातावरण नजर आया। लोगों ने विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के स्वस्थ जीवन, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। आरके मोटर्स संचालक गुड्डा जैन की ओर से आयोजित इस विशाल भंडारे के माध्यम से जन्मदिन को सामाजिक सेवा और जनसहभागिता के रूप में मनाया गया। हजारों लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed