इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं टी.एस. सिंहदेव जी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान

0

 

 

गौरेला। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव जी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में कांग्रेसजनों द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

रक्तदान कार्यक्रम में सिद्धार्थ दुबे, अशोक शर्मा, हर्ष गोयल, आमिर अली, पुष्पराज सिंह, शाहिद राइन, पवन साहू, बलवीर करसायल, गुलाब राज, विक्की शर्मा, आलोक शुक्ला, इदरीस अंसारी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed