खेल और फिटनेस को मिला नया मंच, ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ## विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा एवं लक्षित सचदेवा ने किया उद्घाटन, पिकलबॉल और बैडमिंटन की मिलेंगी सुविधाएं
खेल और फिटनेस को मिला नया मंच, ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ
विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में बीना देवी सचदेवा एवं लक्षित सचदेवा ने किया उद्घाटन, पिकलबॉल और बैडमिंटन की मिलेंगी सुविधाएं
कटनी। शहर की नई बस्ती स्थित IFIT Sports Turf में 31 अक्टूबर को खेल और फिटनेस के नए केंद्र ‘PickleXIFIT’ का भव्य शुभारंभ उत्साह एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। खेल परिसर का उद्घाटन सुरेश सचदेवा (बॉबी) की माता बीना देवी सचदेवा एवं लक्षित सचदेवा ने विधायक संदीप जायसवाल की मौजूदगी में रिबन काटकर किया। इसके पूर्व भगवान के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
‘PickleXIFIT’ की शुरुआत के साथ ही कटनी शहरवासियों को खेल एवं फिटनेस के क्षेत्र में एक नया और आधुनिक मंच मिला है। यहां पिकलबॉल और बैडमिंटन जैसे लोकप्रिय खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य युवाओं के साथ ही बच्चों, महिलाओं और सभी आयु वर्ग के लोगों को खेल गतिविधियों से जोड़ना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
शुभारंभ समारोह में विधायक संदीप जायसवाल ने इस पहल को शहर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। खेल सुविधाओं के विस्तार से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और फिटनेस के प्रति जागरूक होने का बेहतर अवसर मिलेगा। बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे खेल केंद्र शहर में खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी चमनलाल आनंद, चड्ढा कॉलेज के डायरेक्टर जय चड्ढा, अजय सरावगी, लकी सचदेवा, लोकेश सचदेवा, टीनू, पंकज सचदेवा, नकुल सचदेवा, पलक सचदेवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजक सुरेश सचदेवा (बॉबी) एवं लक्षित सचदेवा ने समारोह में शामिल हुए अतिथियों और शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। ‘PickleXIFIT’ की शुरुआत को कटनी में खेल सुविधाओं के विस्तार और फिटनेस संस्कृति को नई दिशा देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।