राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के साथ गूंजा स्थापना दिवस का उत्साह, बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच विधायक संदीप जायसवाल और धीरेन्द्र बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ समारोह का शुभारंभ

0

राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के साथ गूंजा स्थापना दिवस का उत्साह, बस स्टैंड ऑडिटोरियम में सजा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंच

विधायक संदीप जायसवाल और धीरेन्द्र बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों की गरिमामय मौजूदगी में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ समारोह का शुभारंभ
कटनी। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटनी में उत्साह, उमंग और गौरव का माहौल नजर आया। बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में स्थापना दिवस का भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान और मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मध्यप्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत की झलक प्रस्तुत की जा रही है। पूरा आयोजन मध्यप्रदेश के गौरव, विकास और सांस्कृतिक पहचान को समर्पित नजर आया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने स्थापना दिवस समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed