तुलसी महाविद्यालय में भाषाई एकता दिवस पर कार्यक्रम संपन्न

Ajay Namdev-7610528622
अनूपपुर। गुरूवार को कौमी एकता सप्ताह के तीसरे दिन का प्रारंभ भाषाई एकता दिवस के रूप में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. आर.आर. सिंह जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र अनूपपुर ने कहा कि भारत बहुभाषी संास्कृतियों का देश है जिसमें कई भाषाएं हैं। परन्तु सभी भाषाओं में राष्ट्रीयता एवं एकता की ध्वनि गुंजित होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासकीय तुलसी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परमानंद तिवारी ने कहा कि भाषाई एकता का संदर्भ अखण्ड राष्ट्र की समृद्ध संस्कृति रीति-रिवाज परंपराएं एवं भारतीयता का भाव जन-जन उत्पन्न कर समसरता एवं समन्वय पैदा करना है। ताकि भाषाई एकता से संपूर्ण देश एक बना रहे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विनयकांत प्रजापति, संजय सोनी उपस्थित रहे । डॉ.जे.के. संत, तरन्नुम सरवत, कृष्णचंद सोनी, नीतिका सिंह एवं विद्यार्थियों में अनुराधा तिवारी, सरोज राठौर, मुकेश कुमार, अंजु सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का आभार राजेश विश्वकर्मा ने किया। भाषाई एकता दिवस का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

You may have missed