कोरोना संकट: सिंधी समाज ने स्थगित किये चेट्री चंद्र महोत्सव के समस्त कार्यक्रम

0

शहडोल । समूचे विश्व में कोरोना के लगातार बढ़ते संकट ने सभी को चिंतित कर दिया है, गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की गई अपील के बाद समाज के हर वर्गाे से उनकी अपील को समर्थन मिल रहा है। पूज्य ङ्क्षसधी पंचायत बुढ़ार द्वारा शुक्रवार को इस संदर्भ में वरिष्ठजनों की बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि ”जनता कफ्र्यूÓÓ के दिन रविवार को समाज के सभी प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद रहेंगे, यही नहीं पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से राजेश आहूजा, लक्ष्मण दास चंदानी, कैलाश विश्नानी, अर्जुन नाथानी, सच्चानंद दानवानी ने समाज के हर वर्गाे से इस संदर्भ में रविवार को ”जनता कफ्र्यूÓÓ का समर्थन करने की अपील की है।

सिर्फ पूजा-अर्चना के साथ समापन

बीते कई दशकों से पूज्य पंचायत द्वारा सिंधु भवन में चेट्री चंद्र महोत्सव हर्षाेउल्लास के साथ मनाया जाता रहा है, जिसमें 5 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था, 25 मार्च को होने वाले महोत्सव की तैयारियां समाज द्वारा पूरी कर ली गई थी, जिसमें ब्लड डोनेट कैंप के अलावा विशाल लंगर, दो दर्जन से अधिक प्रतियोगिताएं, समाज के बच्चों को परीक्षा फल के आधार पर पुरूष्कृत करने के साथ ही भव्य शोभायात्रा, प्रभातफेरी, मोटर सायकल रैली आदि निकाली जानी थी, लेकिन कोरोना संकट और प्रधानमंत्री की अपील के बाद समाज के प्रबुद्धजनों ने पूरे आयोजनों को स्थगित कर दिया है।

शहडोल-अनूपपुर में भी आयोजन स्थगित

पूज्य सिंधी पंचायत शहडोल के अध्यक्ष लालचंद कुंदनानी ने बताया कि समाज के द्वारा जनहित में कोरोना संकट को देखते हुए शहडोल में भी चेट्रीचंद्र महोत्सव सिर्फ पूजा व दीप प्रज्जवलन तक सीमित कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि शहडोल सहित बुढ़ार में भी आयोजन के दौरान 4 से 5 हजार की संख्या में प्रबुद्धजन पहुंचते थे। वहीं अनूपपुर जिला मुख्यालय में भी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है, सिंधी समाज के अध्यक्ष गोपालदास जगवानी सहित अमलाई पूज्य पंचायत से संतोष छगानी ने भी इस बात की पुष्टि की कि आयोजन स्थगित कर दिये गये हैं।
***

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!