80 हजार से अधिक संदेश किये प्रसारित: कुलपति

0

विद्यार्थियों का ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से किया जागरूक

शहडोल। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लालजी टंडन के निर्देशानुसार पंडित एस. एन. शुक्ला विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के बचाव से बचाव के लिए जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों तथा आमजनों को प्रसार माध्यमों द्वारा लगभग 80 हजार से अधिक संदेश प्रेषित किये।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश कुमार तिवारी द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि विश्वविद्यालय में संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारी तथा शैक्षणिक व अशैक्षणिक टीम का गठन कर प्रत्येक टीम का े 200-200 विद्यार्थियों के अलग अलग ग्रुप बनाकर उनमें जागरूकता संदेश प्रसारित करने के निर्देश दिये गये थे जिसके तहत सभी टीमों द्वारा अभी तक लगभग 80 हजार से अधिक संदेश विद्यार्थियों व आमजनों में सोशल मीडिया व्हाट्सएप्प, ई-मेल व अन्य संचार माध्यमों के तहत प्रसारित किये जा चुके हैं तथा इन संदेशों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। इस हेतु कुलपति प्रो. मुकेश कुमार तिवारी के निर्देशन में एक केन्द्रीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें नोडल अधिकारी प्रो. अमित निगम को बनाया गया है तथा साथ ही विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करुणेश झा एवं आईटी प्रभारी प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय को भी निर्देशित किया है कि वे सतत् विद्यार्थियों के सम्पर्क में रहते हुए उन्हें उचित स ुविधायें देना स ुनिश्चित करें।
जागरूकता अभियान को तेजी प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय द्वारा भेजेें गये गये संदेश में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ प्रदेश क े पशु एवं कृषकों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और एहतियात के तौर पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य शासन की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर संबंधितों को भेजी जा रही है। राज्य शासन द्वारा निर्देशित ‘कोरोना कवचÓ व ‘आरोग्य सेतुÓ के माध्यम से भी इस दिशा में व्यापक कार्यवाही की जा रही है।
विश्वविद्यालय की एन.एस.एस. व एन.सी.सी. इकाइयों द्वारा जागरूकता कार्य किये जा रहे है ं। विश्वविद्यालय की एन.एस.एस. के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. महेन्द्र भटनागर के कुशल मार्गदर्शन में स्वयंसेवक इस वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने व इससे बचाव हेतु सामाजिक जागरूकता व सेवा कार्य निरन्तर लगे हुए हैं। एनएसएस ईकाई द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है तथा आसपास के ग्रामों मे ं जाकर इसके बचाव के लिए सोशल डिस्टेसिंग, हाथों को बार बार धोना व मुंह पर मास्क या सूती कपड़ा बांधने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाए गए एप्प में एनएसएस के विद्यार्थियों का पंजीयन कराया गया है ताकि वे निर्देशानुसार कार्य कर सकें।
लॉकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं, कोरोना संक्रमण के चलते राज्य शासन के निर्देशानुसार परीक्षाएं बीच में ही स्थगित कर दी गई थी इस हेतु भी छात्रों को सोशल मीडिया व विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से घर में रहकर ही अध्ययन हेतु संदेश भेजे गये हैं। विद्यार्थियों की सुविधा हेतु विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से स्टडी मटेरियल उपलब्ध कराने हेतु पहल की जा रही है। शीघ्र ही यह सुविधा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!