JUMP की त्रिवर्षीय निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न 

डॉ. नवीन जोशी अध्यक्ष और अजय कुशवाह महामंत्री चुने गये

शहडोल को भी मिला प्रतिनिधित्व, मोहम्मद सईद उपाध्यक्ष निर्वाचित

भोपाल । जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश JUMP के त्रिवार्षिक चुनाव में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. नवीन आनंद जोशी (संपादक दैनिक लोक प्रदेश भोपाल), अध्यक्ष और शिवपुरी के पत्रकार अजय सिंह कुशवाह महामंत्री चुने गए हैं।चुनाव अधिकारी बृजेश द्विवेदी ने निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। प्रदेश के छह झोन से एक-एक उपाध्यक्ष और सचिव भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
उपाध्यक्ष पद पर मध्य क्षेत्र से श्री महेंद्र शर्मा (ब्यूरो प्रमुख दैनिक आज भोपाल)। नर्मदापुरम झोन से श्री विवेक पटेरिया(सम्पादक दैनिक लोकोत्तर भोपाल), विंध्य झोन से मोहम्मद सईद (ब्यूरो चीफ पीटीआई) शहडोल। मालवा झोन से राजेश जोशी (सम्पादक सांध्य दैनिक 6पीएम इंदौर-उज्जैन)। बुंदेलखंड झोन से प्रदीप खरे(स्वतंत्र पत्रकार, टीकमगढ़) और चम्बल झोन से दिग्विजय सिंह सेंगर (ब्यूरो चीफ मा.पुलिसवाला) मुरैना निर्वाचित घोषित किए गए हैं। प्रदेश कोषाध्यक्ष पद के लिए सुदर्शन सोनी(ब्यूरो दैनिक सामना मुम्बई) उज्जैन, प्रदेश सचिव मध्य क्षेत्र से रवि मिश्रा(सम्पादक प्रदेश की पहल) भोपाल,
नर्मदापुरम झोन से अनुराधा त्रिवेदी(सम्पादक मासिक मन्नत भोपाल), विंध्य झोन से विलोक पाठक(ब्यूरो भास्कर न्यूज जबलपुर), बुंदेलखंड झोन से विष्णु दयाल श्रीवास्तव (ब्यूरो चीफ देशबन्धु टीकमगढ़), चम्बल झोन से सुश्री दीपल भदौरिया (ब्यूरो फ़ास्ट समाचार भिंड), संगठन सचिव सौरभ शर्मा (सम्पादक जान्हवी न्यूज़ भोपाल) और प्रवीण द्विवेदी (ब्यूरो चीफ दैनिक लोकोत्तर जबलपुर) निर्विरोध चुने गए हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ, जिसमें सर्वश्री राजीव शुक्ला (ब्यूरो चीफ़ दैनिक लोकोत्तर खजुराहो), सुरेश मिश्रा (सम्पादक द लुक जबलपुर), सौरभ सोनी (रिपोर्टर दैनिक भास्कर जबलपुर) भोपाल, दीपक सिंघानिया दमोह, डॉ अनिल श्रीवास्तव खंडवा, ,मनिंदर सिंह कोहली (पत्रकार रेवा खंड जबलपुर), बलभद्र प्रसाद मिश्रा भोपाल, संतोष परसाई (संवाददाता आकाशवाणी मंदसौर), हेमंत विजयवर्गीय देवास,(ब्यूरो दैनिक जलती मशाल), मनीष सिसोदिया(एमपी एक्सप्रेस इंदौर), नीरज सोनी(सम्पादक बुंदेली चुगली छतरपुर), सत्य निधि त्रिपाठी (पत्रकार सत्य एक्सप्रेस), निसार खान(चैनल हिंदी खबर दतिया), अतुल गौड़ (एनडीटीवी, शिवपुरी), अरविन्द जैन (रिपोर्टर अतुल्य भास्कर छतरपुर), रूबी सरकार(ब्यूरो प्रथम प्रवक्ता नई दिल्ली) चुने गए।
जम्प की प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष रईसा मलिक भोपाल, उपाध्यक्ष हेमलता उपाध्याय (सम्पादक नीलांजन न्यूज इंदौर), सचिव पूनम शर्मा (सम्पादक द फ़ायनल ड्राफ्ट भोपाल)के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा भी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!