शहडोल : 48 घंटो में चोरी के 4 आरोपी पकड़ाये….
शहडोल । कोतवाली थानाक्षेत्रांर्गत फरियादी रामभजन सिंह पिता अमान सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी शहडोल, स्टोर प्रभारी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी शहडोल द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। कि कार्यालय का शासकीय सामान टेक्निकल भवन मे रखा रहता है, टेक्निकल कार्यालय में संचालित सहकारी समिति विकास खण्ड कार्यालय का स्टोर एवं अन्यावसायी जिला सहकारी समिति कार्यालय के स्टोर से रखे सामान कम्प्युटर, मोनीटर, सीपीयू, एलईडी मोनीटर, कीबोर्ड, लोहे के बडे एवं छोटे रैक, टेबिल, कुर्सी, ड्रेस के कपडा वगैरह कीमती करीब 3,40,000₹ को दिनांक 29 जून 2020 को कोई किसी अज्ञात व्यक्ति रात्रि में चोरी कर ले गया है।

फरियादी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 555/20 धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया है। विवेचना दौरान विजय कुमार पनिका को अभिरक्षा में लेकर पूंछतांछ की गयी जिसके द्वारा बताया गया कि सहकारी समिति का चपरासी द्रोण सिंह पिता विसम्भर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 सोहागपुर जिला शहडोल का जो स्टोर रूम की चाबियां अपने पास रखता था जो मेरे साथ मिलकर सामान चोरी करके प्रिंटर शिवम सोनी एवं लवकेश गोस्वामी को 7000 रूपये में बिक्री कर दिये थे।
चोरी का सामान खरीदने के लिये ग्राहक नहीं मिलने से शेष सामान विजय पनिका के किराया के घर मे सोहागपुर मे रखे हुए हैं। पुलिस ने आरोपी द्रोण सिंह पिता विसम्भर सिंह उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 5 सोहागपुर जिला शहडोल, विजय पनिका पिता भूखन पनिका उम्र 27 वर्ष निवासी सोहागपुर जिला शहडोल, शिवम सोनी पिता बृजेश सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी शहडोल, लवकेश गोस्वामी पिता मधुवन 30 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी शहडोल के कब्जे से चोरी गया सामान कीमती करीब 3 लाख 40 हजार रूपये का सामान एवं घटना में प्रयुक्त सभी समान 48 घंटों के अंदर जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया है।