अंग्रेजी शराब की पी रहें हैं थोड़ा सम्हल जाइए@ वेयर हाऊस के मुखिया कोरोना पॉजीटिव
(Anil Tiwari+7000362359)
शहडोल। कोरोना का कहर लगता बढ़ता जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिवस लिए गये सैंपलों के नतीजों में 5 नये पॉजीटिव बताये गये है, वहीं कोरोना की नई रिपोर्ट में शहडोल स्थित अंग्रेजी शराब के वेयर हाऊस जहां से तीनों जिलो सहित एमपीटी व बॉर में शराब भेजी जाती है, उसके मुखिया कोरोना पॉजीटिव बताये गये हैं, हालाकि शहडोल में रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने के बाद अन्य सैंपल लेकर उन्हें जबलपुर स्थित लैब भेजा गया है।
गौरतलब हो कि बीते पखवाड़े मुख्यालय स्थित शराब दुकान क्रमांक 3 में कार्यरत सेल्स मैन और कैशियर कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे, उसके बाद यह दूसरा मामला सामने आया है।