299 प्राथमिक शिक्षकों का क्रमोन्नति आदेश हुआ जारी

0
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने प्रशासनिक अधिकारियों का जताया आभार
अनूपपुर। अनूपपुर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के संघर्षशील  प्रांताध्यक्ष भरत पटेल के मार्गदर्शन एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष विश्वासराज शुक्ला के नेतृत्व में संघ जिला कार्यकारिणी के अथक प्रयासों से 14 दिसम्बर  को सहायक आयुक्त द्वारा 299 प्राथमिक शिक्षको के क्रमोन्नति आदेश जारी किया गया। जिले के सभी क्रमोन्नत प्राप्त शिक्षकों को संघ द्वारा बधाई प्रेषित किया गया है। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत मिलिंद नागदेवे, विभाग प्रमुख सहायक आयुक्त पीएन चतुर्वेदी, परियोजना प्रशासक  एवं एसडीएम पुष्पराजगढ अभिषेक चौधरी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय एचएस बहलिया एकलव्य प्राचार्य केएन ओझा, खाडा़ प्राचार्य मुलायम सिंह परिहार, धनगवां पूर्वी मनोज खर्द सहित जिले के सभी सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। साथ अन्य सहयोगी कर्मचारी अच्छे लाल सिंह, दिनेश प्रजापति, गुरूदयाल के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
संघ के सक्रिय पदाधिकारी 
प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रकाश गौतम, प्रांतीय संगठन मंत्री रणजीत विक्रम सिंह, प्रांतीय सचिव रावेंद्र सिंह, प्रांतीय सह सचिव रमेश सोनकर, प्रांतीय महामंत्री आशीष गौतम, संभागीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला अध्यक्ष अनूपपुर विश्वासराज शुक्ला, प्रवक्ता करण सिंह तेकाम जिला, धीरेन्द्र चुतर्वेदी, जिला संयोजक रामविनोद पयासी, मीडिया प्रभारी संजय शुक्ला, श्रीमती किरण पाण्डेय, अमिता रावलकर, सुषमा दुवेदी चंदा सिंह, पप्पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगत रौतेल, गोवर्धन भरिया, जिला सचिव सूर्यकांत मिश्रा, जिला सह संयोजक राजेश पटेल, हीरा लाल बैगा, उमेश नामदेव रत्नेश नामदेव, ब्लाक अध्यक्ष संतोष सुरेश्वर, रामानंद त्रिपाठी, ब्लाक संयोजक सतेंद्र दुवेदी, मनोज मरावी, विनीत कश्यप, जैतहरी ब्लाक अध्यक्षदासारथ बुनकर, संजय मिश्रा, एनुल हक, गोकुल यादव, लोकदीन पटेल, ब्लाक अध्यक्ष कोतमा धर्मजीत रौतेल, ब्लाक अध्यक्ष अनूपपुर नागेंद्र मरावी, ब्लाक संयोजक अनूपपुर बंशीधर पटेल, दिलीप तिवारी, अनुदास साहू  प्रांतीय जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी सदस्यों के अथक प्रयासों से लंबित प्राथमिक शिक्षकों का क्रमोन्नति आदेश जारी हुआ है। पदाधिकारी सदस्यों ने जिले कार्यरत नवीन संवर्ग शिक्षकों से समस्याओं के निराकरण हेतु सहयोग व संघ को मजबूती प्रदान किये जाने अपील की गई है। शिक्षकों के सहयोग से संघ शिक्षकों के हितार्थ संघर्ष व समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहेगा।
अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति व्यक्त किया अभार 
सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग अनूपपुर से संघ पदाधिकारियों से हुई चर्चा के दौरान शिक्षको के सभी लंबित समस्याओं का निराकरण क्रमबद्घ ढंग से किये जाने हेतु शिक्षक समस्या निवारण संकुलवार शिविर किया जाकर निराकरण किये जाने हेतु आश्वासन भी दिया गया। उक्त समस्या निवारण शिविर का आयोजन शेड्यूल जल्द ही जारी होगा। सहायक आयुक्त द्वारा संकुलवार समस्या निवारण शिविर के आयोजन को लेकर शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुऐ जिले के सभी कर्मचारी हितार्थ सहयोगी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति अभार व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!