Good news : डीआईजी रीवा अनिल कुशवाह को मिला शहडोल जोन का अतिरिक्त प्रभार
एडीजी की अनुपस्थिति में श्री कुशवाह संभालेंगे शहडोल जोन की कमान-
शहडोल। जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं वर्तमान रीवा उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुशवाह को पुलिस मुख्यालय द्वारा शहडोल जोन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। गौरतलब है कि डीआईजी शहडोल जोन का पद अभी तक रिक्त होने तथा एडीजी श्री जनार्दन के अनुपस्थिति में जोन की कमान संभालने के लिए रीवा डीआईजी को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।