अवैध शराब की रोकधाम विशेष अभियान के तहत, कच्ची महुआ शराब जब्त
अवैध शराब की रोकधाम विशेष अभियान के तहत, कच्ची महुआ शराब जब्त
कटनी ॥ पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध शराब की रोकधाम विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कटनी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन मे एसडीओपी स्लीमनाबाद शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अजय बहादुर सिह के नेतृत्व मे उपनिरी.सीताराम बागरी सङनि अश्वनी यादव एस . आर.यादव , प्रदीर जाटव कार्यवाहक सउनि , दिनेश गौतम प्र.आर.देवानंद शर्मा कार्यवाहक प्र.आर.मनीष असेया आर.अंकित दुबे आशीष आर्मों की टीम गठित कर ग्राम तेवरी भटिया मोहल्ला एवं ग्राम सिहुडी सपेरा मोहल्ला मे दबिश दी गयी! जहाँ पर सम्पत बाई सपेरा , वीरेन्द्र सपेरा , सरस्वती बाई सपेरा , रंजनी सपेरा सतरा बाई सपेरा अरविन्द नाई , श्यामा बाई , गोविन्द कोल , परुषोत्तम वंशकार के कब्जे से प्रथक-प्रथक कुल कच्ची महुआ शराब 32 लीटर एवं 19 पाव देशी प्लेन शराब जप्त कर 15 -20 डिब्बे लाहन को नष्ट किया गया ।