छापे में मिले 80 लाख, सोने की ईंट, करोड़ों के दस्तावेज

0

शहडोल सहित उमरिया, भोपाल व रीवा ठिकानों पर दबिश

शहडोल। बुधवार की सुबह लोकायुक्त की टीम ने उमरिया जिले में पदस्थ कृषि विभाग के भू-संरक्षण सर्वे अधिकारी के चार ठिकानों पर एक साथ छापे मारे, शहडोल, रीवा, उमरिया व भोपाल के ठिकानों पर छापा मारने के बाद जब दस्तावेज खंगाले जाने लगे तो, जांच अधिकारियों के होश उड़ गये। 80 लाख रूपये नगद, सोने की ईंट, लग्जरी वाहनों सहित भूमि व भवनों के रिकार्ड ने धनकुबेर बनकर बैठे मुनेन्द्र कुमार दुबे को कुछ ही घंटो में सुर्खियों में ला दिया।
चार शहरों में एक साथ छापेमारी
दरअसल उमरिया में तैनात सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार के खिलाफ लोकायुक्त को सूचना मिली थी कि अधिकारी ने गलत तरीके से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद लोकायुक्त ने शिकायत की जांच कराई और जांच सही पाए जाने पर मामला दर्ज कर कोर्ट से चार शहरों में स्थित अधिकारी के आवास की सर्चिंग का वारंट जारी कराया था। चार अलग अलग टीमें बनाईं गईं और बुधवार की सुबह 5 बजे के आसपास एक साथ अधिकारी मुनेन्द्र कुमार के भोपाल, रीवा, उमरिया और शहडोल स्थित आवास पर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।
तड़के ही दे दी दबिश
मुनेंद्र कुमार के घर सुबह 5 बजे से ही लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी, बताया जा रहा है कि मुनेंद्र कुमार के घर में बड़ी संख्या में दस्तावेज जब्त किए गए हैं, भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के शहडोल स्थित आवास पर भी लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है, श्री दुबे के शहडोल के पटेल नगर स्थित आवास पर बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी समेत अन्य दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं, शहडोल पहुंचे रीवा लोकायुक्त टीम के सब इंस्पेक्टर डीएस मरावी ने बताया का आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमार कार्रवाई की गई है।
शिकायत पर हुई कार्यवाही
जिले के पुलिस लाइन पटेल नगर में रहने वाले एम.के. दुबे जो कि उमरिया जिले के मानपुर में पदस्थ कृषि विभाग भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी के रूप में पदस्थ है। जिनकी आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम में उनके शहडोल स्थित मकान में बुधवार की सुबह दबिश दी, जहा सुबह से उनके मकान में रखे दस्तावेज व आय से जुड़ी अन्य चीजों की लोकायुक्त की टीम पड़ताल कर रही है।
1 किलो सोने की ईंट
उमरिया जिले के मानपुर तहसील में भू-सर्वेक्षण अधिकारी के तौर पर पदस्थ मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित आवास पर लोकायुक्त ने छापेमारी की, लोकायुक्त की शुरुआती जांच में भू-सर्वेक्षण अधिकारी की 4 से 5 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है, बताया जा रहा है कि मुनेंद्र कुमार के घर से 1 किलो वजनी सोने की ईंट भी बरामद हुई है, अधिकारी को छापेमारी की भनक न लगे इसके लिए लोकायुक्त ने सुबह 5 बजे दबिश दी।
संपत्ति देखकर अधिकारी रह गए हैरान
बुधवार की सुबह जब लोकायुक्त टीम ने भ्रष्ट अधिकारी मुनेन्द्र कुमार के रीवा के छत्रपति नगर स्थित आवास पर दबिश दी और सर्चिंग की तो टीम को घर से एक किलो की सोने की ईंट मिली, जिसे देखकर टीम हैरान रह गई। अलमारी और लॉकर खंगाला तो 80 लाख रुपए कैश और 23 लाख रुपए की एफडी के साथ ही कोरोड़ों रुपए की कृषि भूमि और प्लाट सहित कई गाडिय़ों के होने की जानकारी भी मिली है। लोकायुक्त टीम ने बताया कि सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी ने राजधानी भोपाल के कोलार रोड में आलीशान मकान बनवाया है। साथ ही भोपाल में कई प्लाट और जमीन के रिकॉर्ड भी मिले हैं। खबर लिखे जाने तक भ्रष्ट अधिकारी के पास चार करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति उजागर हो चुकी है, जो आगे और बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!