कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजनों की समस्याएं

0

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 03 नवंबर 2026/कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आवेदनों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

साथ ही मौके पर उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें बकाया मजदूरी भुगतान, राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने एवं त्रुटि सुधार, वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, मुआवजा, नियुक्ति तथा वित्तीय अनियमितता की जांच सहित विभिन्न मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन शामिल थे।

कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए तथ्यों एवं अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर निराकरण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के निराकरण में संवेदनशीलता बरतें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed