दिव्यांग नाबालिग से गैंगरेप के 6 आरोपी गिरफ्तार

0

शहडोल। कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जुगवारी में दिव्यांग नाबालिग बच्ची से 06 किशोरों द्वारा गैंगरेप किया गया। घटना की सूचना गुरूवार की सुबह पीडि़ता और उसके पिता के द्वारा थाना कोतवाली में आकर दर्ज कराई गई, घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस के कान खड़े हो गये, बीते कुछ दिनों से लगातार मुख्यालय से सटे थाना क्षेत्रों में हो रही घटनाओं ने वैसे ही पुलिस को परेशान कर रखा था, कोतवाली से यह सूचना पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तक पहुंची, मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल चिकित्सीय परीक्षण व बयान आदि दर्ज किये गये पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को साथ लेकर खुद मामले को सूक्ष्मता से निरीक्षण करने में जुट गये, जिसका नतीजा यह रहा कि अगले चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के संदर्भ में यह जानकारी आई कि नाबालिग दिव्यांग बच्ची करीब 05 दिन पहले गांव के ही 06 किशोरों का शिकार हुई थी, जिसमें 02 बालिग तथा 04 नाबालिग किशोर शामिल थे, गुरूवार की सुबह इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक खुद कोतवाली पहुंचे और पूरी टीम को मामले की सूक्ष्मता से जांच में लगा दिया, सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में धारा 363,366 ए, 342, 376(2)(ज), 376(2),376(3), 376-डीए, 34 भादवि एवं 5(ह), 5 पाक्सो एक्ट, 67बी आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और अगले कुछ घंटों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री सोनाली गुप्ता, महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक विजय सिंह बघेल, उप निरीक्षक आराधना तिवारी, उप निरीक्षक सुभाष दुबे, उप निरीक्षक वैष्णवी पाण्डेय, एएसआई राकेश बागरी एवं स्टाफ शामिल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!