अवैध शराब का जखीरा पकड़ाया 

0

पुलिस पर आरोपियों को बचाने के लग रहे आरोप 

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ताला से कुछ ही दूरी गुरुवाही हेलीपैड के पास बड़ी मात्रा में मानपुर पुलिस द्वारा 20 पेटी अवैध शराब एक सफेद कलर की बोलेरो वाहन में परिवहन करते पकड़ी गई, यह शराब ताला शराब दुकान से निकल कर ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे अवैध शराब के पैकारी के ठीहे तक पहुंचाने की खबर थी, वाहन क्रमांक- एमपी 17 सीबी 3842 बताई जा रही है। खबर है कि 2 नवम्बर की रात्रि लगभग 11:00 बजे इंदवार रोड पनपथा बेरियल के आगे बुलेरो वाहन में चार लोग सवार थे, जिनका नाम रवि जायसवाल, अशोक जायसवाल, सुमित जयसवाल, लालन सिंह किंतु पुलिस के द्वारा प्रकरण एक ही व्यक्ति रवि जायसवाल के ऊपर बनाने की खबर हैं।
नहीं पहुंचा आबकारी का अमला 
यह मामला पनपथा बैरियर के आगे इंदवार रोड का है तो, प्रकरण की कायमी इंदवार थाने से होनी चाहिए, इन सारी घटनाओं की जानकारी आबकारी उपनिरीक्षक विजय सिंह को स्थानी लोगों द्वारा फोन के माध्यम से अवगत भी कराया गया है एवं 181 में भी शिकायत की गई थी, किंतु इनके द्वारा फोन नही उठाया गया, सूत्र बताते हैं कि ताला शराब दुकानदार  द्वारा यह कार्य हमेशा किया जाता है, कुछ दिन पहले मानपुर के लोगों ने ताला शराब दुकान के कर्मचारियों के द्वारा अवैध रूप से 2 पेटी शराब ले जाते हुए पकड़ कर ताला चौकी के सुपुर्द किये था।
तीन का नाम हटाया 
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को जानकारी लगते ही संज्ञान में लेते हुए प्रकरण की कायमी करवाई गई है, मानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गाड़ी एवं देशी शराब की जब्ती बनाई गयी है, लेकिन तीन लोगों का नाम हटा दिया गया है, मानपुर पुलिस को कार्यवाही करने में जो 24 घण्टे का समय लगा है, वह जनचर्चा का विषय बना हुआ है, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं नवागत पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के कार्यवाही से जनमानस एवं मानपुर क्षेत्र की जनता मे खुशी की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed