मेडिकल कॉलेज प्रांगण में किया गया पौधारोपण

0

शहडोल। प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय के द्वारा चलाये जा रहे अंकुर अभियान के तहत शनिवार को बिरसामुंडा चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. मिलिंद शिरालकर कहा कि पेड़ हमारे लिए बेहद जरूरी हैं। यह पौधों और पेड़ों की वजह से ही है कि हम इस ग्रह पर जीवित रहने में सक्षम हैं। पेड़ जीवन देने वाली ऑक्सीजन को बाहर निकाल देते हैं जिसके बिना मनुष्य या अन्य प्रजातियों के लिए जीवित रहना संभव नहीं होगा। हालांकि, यह एकमात्र कारण नहीं है कि पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

उनके पास पर्यावरण के साथ-साथ जीवित प्राणियों के लिए बहुत कुछ है। ऑक्सीजन देने के अलावा, पेड़ पर्यावरण से विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है। इस दौरान उन्होंने आम, अमरूद का पौधा लगाया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने की अपील की।

इस कार्यक्रम में अस्पताल अधीक्षक डॉ. नागेंद्र सिंह, प्रभारी सौंदर्यीकरण समिति डॉ. सुनील तिड़के, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. कबीरपंथी, नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित सोनबिरसे एवं समस्त डॉक्टर स्टाफ, नर्सिंग ऑफिसर एसोसियेशन के समस्त स्टाफ, मैंनेजमेंट स्टॉफ, गार्ड तथा सफाई कर्मचारी पौधरोपण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे सभी ने कहा कि इन मासूम पेड़ो का इंसानों पर कर्ज हैं, पेड़ लगाना हर इंसान का फर्ज हैं। इसके साथ ही पौधरोपण करने के डीन सहित सभी स्टाफों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *