लावारिस हालात में मिला दो माह का बच्चा,रास्ते से गुजर रही एक महिला ने उसे गोद में उठा पहुची पुलिस थाने
लावारिस हालात में मिला दो माह का बच्चा,रास्ते से गुजर रही एक महिला ने उसे गोद में उठा पहुची पुलिस थाने

कटनी ॥ कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरुनानक वार्ड में लगभग दो माह का बच्चा लावारिस हालात में मिला है। बच्चे की रोने की आवाज़ सुनकर रास्ते से गुजर रही एक महिला ने उसे गोद में उठा लिया और उसे पुलिस को सौंपा दिया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम के हवाले कर दिया है। इस संबंद्ध में जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बरही रोड में गत रात्रि गुरुनानक वार्ड के कुँए के पास 2 महीने का बच्चा रोड में रोता हुआ मिला। इस मासूम पर एक महिला की नजर पड़ गई। महिला ने उसे गोद में उठा लिया। महिला ने बच्चे के बारे में पुलिस को सूचना दी। स्नेहलता गुप्ता है जो जुहली की निवासी है। परिवार के साथ जबलपुर से कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और घर तरफ जाने के लिए निकले जहॉ पर कुएं के पास गुजरते वक्त रोने की आवाज सुनी! राह चलते लोगों से बच्चे के बारे में जानकारी प्राप्त की परंतु किसी ने किसी प्रकार की कोई बात नहीं की, महिला बच्चे को लेकर घर चली गई और दूसरे दिन पुलिस को बच्चे के बारे में जानकारी दी ! उप निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित कोतवाली थाना में दे दिया गया था जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने बच्चे को बाल आयोग (चाइल्ड लाइन)को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बच्चा स्वस्थ है। आखिरकार मासूम की मां कौन है और किस परिवार का बेटा है इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है!