नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा की मांग पर वार्ड 10 में बनेगा सामुदायिक भवन उपाध्यक्ष ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी का जताया आभार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026। गौरेला नगर वासियों को बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने सांसद निधि से गौरेला के वार्ड क्रमांक 10 में सामुदायिक भवन निर्माण की अनुशंसा कर दी है।
सांसद तोखन साहू द्वारा कलेक्टर जीपीएम को लिखे पत्र क्रमांक MoS/H&UA/VIP/2026/387 दिनांक 19/08/2026 में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटा विधानसभा के लिए 2 कार्यों की अनुशंसा की गई है। इसमें गौरेला के वार्ड 10, नगर पालिका परिषद गौरेला में ₹10.00 लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है।
यह मांग नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा द्वारा लगातार की जा रही थी। वार्ड 10 में सामुदायिक भवन न होने के कारण शादी-विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए नागरिकों को परेशानी होती थी।
सामुदायिक भवन की स्वीकृति पर उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने सांसद तोखन साहू जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मंत्री जी ने गौरेला की जनता की मांग को गंभीरता से लिया और सांसद निधि से भवन स्वीकृत किया। इससे वार्ड 10 के साथ पूरे नगर के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों के लिए सुविधा मिलेगी। मैं इसके लिए माननीय बिलासपुर के लोकप्रिय सांसद जी और संगठन का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।”
पत्र में मंत्री जी ने संबधित को निर्देश दिए हैं कि 45 दिनों के भीतर कार्यों की तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी कर कार्य प्रारंभ किया जाए।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बिलासपुर सांसद तोखन साहू जी का आभार व्यक्त किया है!