अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 20 पेटी शराब के साथ एक अर्टिगा कार जप्त

0

अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
20 पेटी शराब के साथ एक अर्टिगा कार जप्त


कटनी।। बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर एक ग्रे रंग की अर्टिगा कार नंबर MP 21 CA 6921 के चालक को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी उम्र 25 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ का बताया जिसके गाड़ी की डिग्गी पर रखी 17 पेटी लाल मसाला एवं तीन पेटी सफेद प्लेन देसी शराब कुल 20 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 98500 रुपए की मिलने एवं शराब परिवहन के संबंध में कोई वैद्य लाइसेंस न होना पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब एवं शराब परिवहन में उपयोग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार कीमती करीबन 7 लाख रुपए कुल मशरुका 7 लाख 98 हजार 500 रुपए का जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध शराब के स्रोत के संबंध में विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *