छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान

0

छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है अधिकारियों की मौजूदगी में चलाया गया यातायात जागरूकता अभियान


कटनी। यातायात जागरूकता कार्यक्रम को लेकर स्कूली छात्र छात्राओं को समझाइश देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसी कड़ी में स्कूल में बच्चे जो गाड़ी नहीं चलाते हैं उनको जागरुक करने का एकमात्र उद्देश्य यह है कि जो लोग वाहन चलाते हैं उनको जागरुक कर सकेंगे, हमें मोटर साइकिल चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाना है, हेमलेट पहनिये, सुरक्षित घर पहुंचिये, घर पर आपका इंतजार हो रहा है। यदि हम हेलमेट नहीं पहनेंगे तो 90 फीसदी सड़क हादसे में मौत सुनिश्चित है। इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन भी हादसों का कारण रहता है, आज के बाद यह प्रतिज्ञा कर लें कि गाड़ी पर तभी बैठेंगे जब माता-पिता, भाई व रिश्तेदार हेलमेट पहनेंगे। आप लोगों को यदि माता-पिता, भाई से प्यार बना रहे तो हमें जागरुक करना होगा, लोग नशे में वाहन न चलाएं इस पर ध्यान देना होगा। यह बात शनिवार को मॉडल स्कूल में यातायात जागरुकता कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने कही।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हर साल सैकड़ों लोगों की मौत जिले में एक्सीडेंट से हो रही है। इस दौरान यातायात नियमों के फायदों के बारे में बताया। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हादसों को रोकने के लिए भेजे जाने वाले चालान के बारे में बताया। डीएसपी शालिनी परस्ते ने कहा कि यातायात पुलिस द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों में जागरुकता आ रही है। विद्यार्थियों ने ड्राईंग और स्पीच के माध्यम से बेहतर संदेश दिए हैं, लेकिन इस पर ध्यान होना चाहिए कि पुलिस को जागरुकता कार्यक्रम कराने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, लोगों को खुद अपनी जान की कीमत समझनी चाहिए। लोगों को यातायात नियमों का पालन दिनचर्या में करनी चाहिए। यातायात नियमों का स्वयं भी पालन करें और दूसरों से भी कराएं। कार्यक्रम में यातायात प्रभारी विनोद दुबे ने भी यातायात नियमों की जानकारी दी। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूर्वी बर्मन वाड्स्र्ले स्कूल, द्वितीय स्थान युवराज सोनी मॉडल स्कूल, तृतीय स्थान माही खरे वाड्स्र्ले स्कूल ने प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सावन कुमार कोल, द्वितीय स्थान आशुतोष तिवारी, तृतीय स्थान शिवम पटेल ने प्राप्त किया, जिस पर शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!