छात्रों की समस्याओं को लेकर अभाविप ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन

0

शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर के कार्यकर्ताओं ने पंडित शंंम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में व्याप्त छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद यह मांग की है कि 30 प्रतिशत सीट वृद्धि करके बाकी बचे हुए छात्र-छात्राओं को एडमिशन दिया जाए। विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में भी विश्वविद्यालय में बस चलाने हेतु तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया था, जिस पर आपके द्वारा एबीव्हीपी को आश्वासन दिया गया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन पेपर तक बस चलाएगा, लेकिन अभी तक देरी होने के कारण विश्वविद्यालय में बस सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है, जबकि आपने बस सुविधा देने के उद्देश्य से फीस बढ़ोतरी भी की है अत: यह छात्रों के साथ अन्याय है जल्द से जल्द बस चलाने मांग की। विश्वविद्यालय के अंदर एक छात्र संगठन के नेता और कुछ असामाजिक तत्व नए छात्रों को बहला-फुसलाकर एडमिशन कराने के नाम पर पैसा वसूल रहे है। ऐसे कई नाम विद्यार्थी परिषद के संज्ञान में आए हैं। छात्रों ने विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों को उनके साथ हुए ठगी के विषय में बताया है इसलिए विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि विश्वविद्यालय कैंपस में हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएं, जिससे सीएलसी काउंसलिंग में किसी भी प्रकार के छात्रों के साथ ठगी नहीं की जाए। विश्वविद्यालय में देखने में आ रहा है कि फैकल्टी बहुत कम है इसलिए जो फैकल्टी विश्वविद्यालय के अंदर वर्षों से पढ़ा रही है उस फैकल्टी को पुन: विश्वविद्यालय में पढ़ाने के लिए बुलाए जिससे छात्रों कोई अच्छी सुविधा मिल सके। विश्वविद्यालय में छात्रावास को तुरंत खोला जाए जिससे कि छात्र-छात्राओं को उसमें प्रवेश मिल सके! छात्र छात्राओं के लिए नई लाइब्रेरी जो बनी हुई है उसको जल्द से जल्द खोली जाए, यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगा।
ज्ञापन सौंपते समय परिषद् के सौरभ द्विवेदी, डॉक्टर सिंह मार्को, शिवम वर्मा, आकाश कुशवाहा, दीपिका तोमर, अभिषेक यादव, हिमांशु पांडेय, हर्ष त्रिपाठी, मनीष तिवारी, आकृति तोमर, दीपिका कोरी, निधि सेन, प्रतिमा तिवारी, खुशी मिश्रा, सरस्वती रावत, आयुष गुप्ता, मनीष द्विवेदी, वात्सल्य जयसवाल, प्रियांशु त्रिपाठी, आशीष चौहान, अजय यादव, आदित्य यादव, सनम खान, दुर्गेश पटेल, तनिष्क दहिया, गणेश पनिका, अभिनंदन मिश्रा, आकाश कोरी,राहुल यादव, मितेश सिंह, आंचल पटेल, हनी शुक्ला मनीष जयसवाल ,आर्यन गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!