अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 74 लीटर देशी शराब जब्त विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जिला जेल
अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 74 लीटर देशी शराब जब्त
विजयराघवगढ़ पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद भेजा गया जिला जेल
कटनी/विजयराघवगढ़।। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजयराघवगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को बड़ी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 74 लीटर देशी मदिरा शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 38,400 रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 17 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षक अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान परसवारा-खैरहाई रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 जेडडी 6354 पर सवार व्यक्ति दो थैले लेकर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, एक थैला मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर रस्सी से बंधा था, जबकि दूसरा थैला मोटरसाइकिल के हुक में फंसाया गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक कैलाश वर्मन (30 वर्ष), पिता कमलेश वर्मन, निवासी ग्राम कारितलाई, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी के कब्जे से 74 लीटर देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, शराब के संबंध में आरोपी के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे जिला जेल दाखिल कर दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विवेचना की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक पप्पू प्रजापति तथा प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।