मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह

0

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह
कटनी।। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के लिए आज आयोजित हो रहे चुनाव में कटनी जिला न्यायालय परिसर में मतदान प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में प्रारंभ हुई। सबसे पहले एडवोकेट एवं पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन ने अपना मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता निभाई। इसके बाद पार्षद एवं एडवोकेट श्री मिथलेश जैन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सक्रिय उपस्थिति बनी रही और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थित तरीके से मतदान प्रक्रिया संचालित होती रही।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर कटनी के विशेष न्यायाधीश श्री अनुज कुमार मित्तल एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जयप्रताप चढ़ार को नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से मतदान कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed