कई घंटो चले रेस्क्यू के बाद नदी से निकाला गया श्रमिक का शव
कई घंटो चले रेस्क्यू के बाद नदी से निकाला गया श्रमिक का शव

कटनी ॥ कटनी नदी में सुबह सफाई के दौरान नाव पलटने से डूबे श्रमिक का शव बरामद किया गया। SDRF, माधवनगर पुलिस सहित नगर निगम का अमला नदी में डूबे श्रमिक चिराग को ढूंढने में सुबह से जुटा रही लगातार रेस्क्यू के बाद लगभग 10 घंटे का समय बीत जाने के बाद नदी की सफाई के दौरान डूबे श्रमिक का शव बरामद कर लिया गया । इस दौरान मूडवारा विधायक संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, माधव नगर थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अंशु मिश्रा भी मौके पर मौजूद रहे ! जानकारी के अनुसार कटनी नदी की सफाई के लिए नाव सहित 6 कर्मचारियों को लगाया गया था नदी में सफाई करते नाव पलट गई थी जिसमे 6 श्रमिक श्रमिक डूब गए थे, 5 नदी से निकलने में कामयाब हो गए जबकि एक का पता नहीं चला तबसे उसकी खोज जारी रही । नदी के जल स्तर को बढ़ाने की कवायद चल रही है। कटनी नदी एनिकट में जल स्तर दिनों दिन कम होने के कारण इसमें सफाई कार्य नगर निगम के जल प्रदाय विभाग द्वारा चलाया जा रहा है। बताया गया कि एक नाव में सवार होकर नदी में जमी काई, जलकुंभी कचरा को हटाने में 6 श्रमिक जुटे थे तभी अचानक नाव पलट गई और इसमें सवार सभी 6 श्रमिक नदी में जा गिरे। इसी में श्रमिक चिराग भी शामिल था जो नदी में डूब गया। 5 लोग तैर कर बाहर निकल आये। श्रमिक के डूबने की खबर के बाद से ही लगातार तलाश शुरू हुई लेकिन काफी प्रयास के बाद कुछ पता नही चल सका SDRF, माधवनगर पुलिस होमगार्ड तथा नगरनिगम के गोताखोर की टीम तलाश में जुटी रही जिसमे लगभग 10 घंटे का समय बीत जाने के बाद प्रयास सफल रहा और चिराग का शव नदी से बरामद कर लिया गया !