गौरेला में शांति व्यवस्था को लेकर अंजुमन कमेटी ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
गौरेला, 29 अप्रैल — नगर के पेंड्रा रोड (गौरेला) स्थित अंजुमन इस्लामिया जमा मस्जिद कमेटी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना प्रभारी गौरेला को लिखित शिकायत सौंपते हुए कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की
मांग की है।

कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नफीस के नेतृत्व में उपाध्यक्ष अब्दुल समद, सचिव मोहम्मद जकरिया, सदस्य आमिर अली सहित समाज के कई लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे। उन्होंने अपने आवेदन में आरोप लगाया कि मौलाना शहाबुद्दीन, मोहम्मद उमर, असजद और मोहम्मद यासर द्वारा पेंड्रा से आकर गौरेला में विवाद की स्थिति उत्पन्न करने तथा समाज में अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि “दारुल कज़ा” संस्था को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है, जबकि यह संस्था पूर्व में जमा मस्जिद गौरेला में संचालित थी और लगभग छह माह पूर्व काजी मोहम्मद ज़ुल्केरनैन वहां से जा चुके हैं।
कमेटी ने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार से लोगों को बुलाकर उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
पूर्व में 15 अगस्त 2024 को भी जिला अस्पताल गौरेला पेंड्रा मरवाही में शहाबुद्दीन और उसके साथियों द्वारा मांसाहारी भोजन का वितरण किया गया था जो कि उस दिन प्रतिबंधित था जिसपर पुलिस ने अपराध भी पंजीबद्ध किया था और कार्यवाह की थी
यह लोग हमेशा समाज के आड़ में विधि विपरीत या विवादित कार्य करने का प्रयास कर रहे थे इसके विरुद्ध सूचना देकर कार्यवाही की मांग की गई है
समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में शांति एवं सौहार्द कायम रह सके।
अंत में कमेटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्तियों की होगी।