नेपाल में आयोजित एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अनुज अग्रवाल दिखाएंगे अपना दमखम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बॉक्सर का बढ़ाया हौसला
फैज मोहम्मद कोरबा जिला रिपोर्टर
थाई बॉक्सिंग ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित एशियन थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो दिनांक 08 मई से 11 मई तक नेपाल ( पोखरा ) में आयोजित होगी। जिसमें चार देशों की टीम श्रीलंका,भारत, फिलीपीन और नेपाल देश भाग ले रही है । जिसमें थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ से कुल 05बॉक्सर्स और 02 ऑफिसियल में अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेश कुमार भी टीम के साथ रवाना हुए । जिसमें कोरबा जिले से ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी से अनुज अग्रवाल का चयन एशियन थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है । जो यूथ सीनियर – 57 किलो ग्राम वजन वर्ग में हुआ है । साथ ही उनके कोच अजीत कुमार शर्मा ने बताया इससे पहले अनुज अग्रवाल ने 03 बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए 02 स्वर्ण और 01 रजत पदक प्राप्त किया है । उसी के आधार पर इसका चयन एशियन थाई बॉक्सिंग के लिए हुआ । प्रतियोगिता में जाने से पहले अनुज अग्रवाल ने सभी अधिकारियों से आशीर्वाद लिया ।जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग उपाध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महांत्री नरेंद्र देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी दीनू पटेल सहायक क्रीड़ा अधिकारी रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ा अधिकारी जी वी गवेल , पूर्व सहायक क्रीड़ा अधिकारी के आर टंडन, छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, उपाध्यक्ष रविंद्र साहू , कोषाध्यक्ष राजेश कुमार , ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक एवं टेक्निकल डायरेक्टर अजीत शर्मा, रेफरी कमेटी हेड महेश देवांगन,लल्लू यादव सर ,विवेकानंद गोपाल, हार्दिक दुरेजा, मुस्कान जायसवाल, मोहम्मद आरिफ, शुभम दास,पूजा मिश्रा , आलोक शर्मा , प्रीति चौहान, आश्रिता चौहान ,हर्ष यादव, शेन एलेक्स, मनीष पांडे, आदि सभी ने बॉक्सर्स अनुज अग्रवाल को खेल में अच्छा प्रदर्शन एवं स्वर्ण पदक जीतकर आने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।