बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही , मोटरसायकल सहित तीन आरोपी धराये
बड़वारा पुलिस ने गांजा तस्करो के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही , मोटरसायकल सहित तीन आरोपी धराये
कटनी।। 14.08.2026 को देहात भ्रमण के दौरान
ग्राम पठरा के आगे पुरानी पक्की डामर रोड के पास तीन व्यक्ति एक मोटरसायकल वाहन में संदिग्घ हालत में प्रतीत होने पर मोटरसायकल वाहन के पास पहुचे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया उक्त मोटरसायकल चालक एवं वाहन में बैठे व्यक्तियों से पूंछतांछ की गई जिन्होने अपना नाम शिव कुमार चौधरी पिता लखनलाल चौधरी उम्र 37 साल निवासी पहरिया,राजकुमार चौधरी पिता हुन्नी चौधरी उम्र 46 साल निवासी मोहास एवं धर्मेन्द्र कुमार चौधरी पिता सुदामा चौधरी उम्र 40 साल निवासी मोहास सभी निवासी थाना बड़वारा का होना बताये । उक्त वाहन टीवीएस अपाचे रजिस्ट्रेशन क्र. MP21MP0281 की विधिवत तलाशी ली गई । उक्त वाहन में टंगे एक सफेंद लाल रंग के थैला की तलाशी ली गयी थैले में गांजा 2.330 कि.ग्राम मादक पदार्थ बरामद कर विधिवत कार्यवाही कर वाहन सहित कुल कीमती करीब 1.55 लाख रुपये का जप्त किया गया । उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई । आरोपीगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।