संदिग्धों की चैकिंग में बड़ी सफलता 02 आरोपियों से 06 धारदार चाकू बरामद

0

संदिग्धों की चैकिंग में बड़ी सफलता 02 आरोपियों से 06 धारदार चाकू बरामद
कटनी।। थाना प्रभारी कोतवाली राखी पाण्डेय द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज एवं ढाबों में सघन चैकिंग की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के शैडो एरिया एवं सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी की गई। विशेष चैकिंग के दौरान थाना मोबाइल वाहन द्वारा खिरहनी फाटक क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान खिरहनी फाटक रेलवे पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक पुलिया की दीवार के पास बैठे दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पुलिस द्वारा दोनों से सुनसान स्थान पर बैठने एवं पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया, जिस पर दोनों घबराने लगे। उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 04 धारदार चाकू तथा दूसरे विधिउल्लंघनकारी बालक के कब्जे से 02 चाकू, कुल 06 अवैध धारदार चाकू बरामद किए गए। मामले में दोनों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 903/2026 एवं 904/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी सत्यम विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष नि. चंडिका नगर थाना कोतवाली कटनी के कब्जे से कुल 04 चाकू बरामद
02 बटनदार चाकू
01 धारदार चाकू
01 आरीनुमा चाकू
विधिउल्लंघनकारी बालक उम्र 16 वर्ष नि. चंडिका नगर थाना कोतवाली जिला कटनी के कब्जे से कुल 02 चाकू बरामद
01 बटनदार चाकू
01 धारदार चाकू
कुल 06 धारदार चाकू बरामदगी खिरहनी फाटक क्षेत्र में दो संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 06 धारदार चाकू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed