विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। हुतात्मा दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के तत्वावधान में ग्राम पंचायत धोबहर, पेंड्रा में रक्तदान, रक्त जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता का भाव जागृत करना तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही रक्त जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हुतात्मा दिवस हमें उन वीर बलिदानियों के त्याग, समर्पण एवं बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने धर्म और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय है।

बजरंग दल जिला संयोजक रविंद्र कैवर्ट ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। इसी भावना के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज के सभी लोगों से मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक बजरंगदल बिलासपुर सागर पटेल,जिला सह मंत्री निखिल परिहार,जिला संयोजक रविंद्र कैवर्त,सरपंच कन्हैया लाल महादेव, वंदना गुप्ता,सागर,दीपक,अश्वनी,शिवम,अरविंद सोनी bpm,डॉ अंकुर जायसवाल,डॉ पावस जायसवाल,परमजीत पैकरा,नरेश्वर दास,समुद्री सिंह,राजकुमार,लक्ष्मी, श्रेष्मन ,सिवन, आर एस परस्ते, बुधराम, मीना मरावी,चंद्रमा,अभय,सरपंच कन्हैया लाल महादेव,उपसरपंच फूलचंद केवट।
