मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लमना में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में होगे शामिल कलेक्टर ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध में दिए निर्देश

0

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 03 जून 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत 4 जून गुरुवार को गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लमना में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने मुख्यमंत्री के आगमान को ध्यान में रखते हुए शिविर स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों के संबंध मंे अधिकारियों को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शिविर स्थल पर ग्रामीणों की बैठक व्यवस्था, छाया-पानी, हेलीपैड स्थल, मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान वन मंडलाधिकारी श्रीमती ग्रीष्मी चांद, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा, एसडीएम पेंड्रारोड श्री विक्रांत अंचल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed