बाल संरक्षण इकाई एवं बाल कल्याण समिति में संविदा पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 27 अप्रैल तक आमंत्रित

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 20 अप्रैल 2026/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंर्तगत संचालित जिला बाल संरक्षण इकाई औश्र बालक कल्याण समिति मे विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति 27 अप्रैल शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। पात्र एवं अपात्र अभयर्थियों की सूची कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। साथ ही जिले की वेबसाईटgaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in में अपलोड किया गया है। संविदा पदों में परामर्शदाता, लेखापाल, आउटरीच वर्कर एवं सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, पिन नंबर 495119 के पते पर पंजीकृत डाक- स्पीडपोस्ट के माध्यम से ही स्वीकार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *