महिषादल (पश्चिम बंगाल) की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा की भव्य चुनावी रैली में राष्ट्रीय नेतृत्व का हुआ भव्य स्वागत

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही

महिषादल (पश्चिम बंगाल) की ऐतिहासिक धरती पर भाजपा की भव्य चुनावी रैली में राष्ट्रीय नेतृत्व का हुआ भव्य स्वागत

महिषादल (पश्चिम बंगाल) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विशाल एवं ऐतिहासिक चुनावी रैली में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय एवं गरिमामयी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे  ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सौजन्य भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा छत्तीसगढ़ में उनके प्रथम आगमन हेतु औपचारिक अनुरोध किया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्नेहपूर्वक शीघ्र छत्तीसगढ़ आगमन का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली मेहरौली के विधायक गजेंद्र यादव  ओड़िशा सरकार के मंत्री सम्पत शैन, लखनऊ के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह अवसर न केवल जिले के लिए गर्व का विषय रहा, बल्कि यह भी स्पष्ट हुआ कि भारतीय जनता पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता को भी शीर्ष नेतृत्व से सीधे संवाद का अवसर प्राप्त होता है। संगठन की यही विशेषता भाजपा को विश्व की सबसे मजबूत और अनुशासित पार्टी बनाती है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *