वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बाइक रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में निकली रैली, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उठाई मांग

0

वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बाइक रैली निकाल मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में निकली रैली, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उठाई मांग
कटनी। कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विशाल बाइक रैली निकाली गई और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के विश्वास को बनाए रखने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोपों की निष्पक्ष जांच और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब देने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मतदाताओं के अधिकारों और लोकतंत्र में उनके विश्वास से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करे तथा उठ रहे सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
संगठन महासचिव प्रेम बत्रा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। इसकी सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार आवाज उठाते रहेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पार्टी का विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा के समर्थन में नारे भी लगाए।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, राकेश जैन कक्का, राजा जगवानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, राहुल होतवानी, रंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, प्रशांत जायसवाल, इजराइल खान, विजय मंगल चौधरी, सचिन गर्ग, इरशाद खान, आफताब खान, श्याम पाहुजा, अभिषेक शिवहरे, विनोद अहिरवार, रमेश अहिरवार, संदीप हांडा, राजेश चावरे, राजेश निषाद, इकलाख अहमद, कपिल पटेल और हर्षित मिश्रा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed